100 एकड़ खेतों को मिलेगा पानी? सोलर प्लांट और लिफ्ट इरिगेशन के लिए डीएओ ने किया स्थल निरीक्षण
DAO ने सोलर प्लांट व लिफ्ट इरिगेशन लगाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया: फोटो प्रभात खबर
पालकोट प्रखंड में कृषि कार्यों में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु डीएओ शुभम प्रिया टियू ने हर्राडीपा व खोड़ा मोड़ का निरीक्षण किया. सोलर प्लांट व लिफ्ट इरिगेशन की संभावनाएं जांची गईं, जिससे 100 एकड़ से अधिक भूमि पर साल भर खेती संभव हो सकेगी.
पालकोट से महिपाल सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
पालकोट. जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) शुभम प्रिया टियू ने शुक्रवार को पालकोट प्रखंड के हर्राडीपा व खोड़ा मोड़ का निरीक्षण किया. बतातें चले कि गत दिनों पालकोट प्रखंड प्रमुख सोनी लकड़ा व महिला विकास मंडल की अध्यक्ष सुसेना लकड़ा द्वारा कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर कृषि कार्यों में आ रही समस्या से अवगत कराते हुए निदान का मांग किया गया था. जिसपर कृषि मंत्री द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था. इधर, कृषि मंत्रालय के निर्देश पर डीएओ ने निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान डीएओ ने सोलर प्लांट व लिफ्ट इरिगेशन लगाने के लिए संभावित स्थल का जायजा लिया. डीएओ ने बताया कि कृषि मंत्रालय के निर्देश के आलोक में स्थल का निरीक्षण किया गया है. उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट कृषि मंत्रालय भेजी जायेगी, ताकि वहां से अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सके. वहीं प्रशासनिक निरीक्षण के गांव के किसानों में खुशी है.
किसानों ने कहा कि सिंचाई की सुविधा मिले तो यहां के 100 एकड़ से भी अधिक भूमि पर सालों भर खेती की जा सकेगी. मौके पर प्रमुख सोनी लकड़ा, बीटीएम विभव टोप्पो, समाजसेवी सुशील लकड़ा, किसान मित्र मेधनाथ साहू, संजय बड़ाईक, लालदेव बड़ाईक, सोमरू बड़ाईक, महावीर महली, रंथू महली, कृष्णा महली, सोहना राम, राजकुमार राम, अर्जून बड़ाईक, रवि महली, ब्रजकिशोर राम, रविंद्र खड़िया, घुरन तुरी सहित अन्य मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: गांवों में साइबर ठगी पर लगेगी लगाम! ‘एक पंचायत, एक साइबर मित्र’ पहल को पायलट प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश
ये भी पढ़ें: जान जोखिम में डालकर जर्जर भवन में पढ़ रहे 228 बच्चे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए