Jharkhand Weather Forecast : पहाड़ी इलाकों की हवा झारखंड में दिखाने लगी असर, पढ़िए क्या है मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Weather Forecast Jharkhand, Jharkhand News, रांची : झारखंड के लगभग सभी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है. पश्चिम की ओर से आनेवाली हवाओं की रफ्तार कम हुई है. इस कारण पहाड़ी इलाकों की हवा असर दिखाने लगी है. पांच दिनों में राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री था.
Jharkhand Weather Forecast, Jharkhand Weather News, रांची : झारखंड के लगभग सभी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है. पश्चिम की ओर से आनेवाली हवाओं की रफ्तार कम हुई है. इस कारण पहाड़ी इलाकों की हवा असर दिखाने लगी है. पांच दिनों में राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री था.
Jharkhand Weather News: राजधानी के साथ-साथ डालटनगंज के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई है. रांची के मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मौसम शुष्क रहेगा. आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. अगले दो-तीन दिनों तक कहीं-कहीं सुबह में कोहरा या धुंध रह सकता है. अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है. मौसम विभाग के अनुसार खूंटी, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, चतरा, पलामू और गढ़वा का न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
Ranchi Weather Report: रांची का पिछले पांच दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
13 जनवरी 25.1 9.2
12 जनवरी 27.4 12.8
11 जनवरी 27.5 16.3
10 जनवरी 28.7 17.6
9 जनवरी 30.0 17.0
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




