ePaper

Weather Forecast Jharkhand : झारखंड के इस जिले में जनवरी में उच्च न्यूनतम तापमान का बना रिकॉर्ड, 50 साल में सबसे गर्म रहा ये दिन

Updated at : 11 Jan 2021 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Jharkhand : झारखंड के इस जिले में जनवरी में उच्च न्यूनतम तापमान का बना रिकॉर्ड, 50 साल में सबसे गर्म रहा ये दिन

Weather Forecast Jharkhand, Jharkhand news, रांची : राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान रविवार को 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह अब तक का जनवरी का सबसे उच्च न्यूनतम तापमान है. मौसम विभाग के पास उपलब्ध आंकड़े के मुताबिक, पिछले 50 साल में जनवरी में इतना न्यूनतम तापमान कभी नहीं हुआ था. मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि आनेवाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद है.

विज्ञापन

Weather Forecast Jharkhand, Jharkhand news, रांची : राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान रविवार को 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह अब तक का जनवरी का सबसे उच्च न्यूनतम तापमान है. मौसम विभाग के पास उपलब्ध आंकड़े के मुताबिक, पिछले 50 साल में जनवरी में इतना न्यूनतम तापमान कभी नहीं हुआ था. मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि आनेवाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद है.

जनवरी के दूसरे पखवाड़े में ही तापमान चढ़ने की घटना को मौसम वैज्ञानिक अप्रत्याशित मान रहे हैं. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि वर्ष 2000 के बाद झारखंड के हिस्से के मौसम में बदलाव हो रहा है. वहीं, राज्य में सर्द के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा है.

Also Read: Tourism In Jharkhand : झारखंड में लगातार बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या, जानें देसी व विदेशी पर्यटकों के मामले में राज्य किस स्थान पर

इस कारण पिछले 20 साल में 16 बार न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है. यही स्थिति सभी जिलों की है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 18 तथा डालटनगंज का 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. 12 जनवरी से मौसम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है. इसके बाद कुछ दिनों के लिए ठंड पड़ सकती है. वैसे मौसम विभाग का कहना है कि इस बार पूर्व की तरह ठंड नहीं पड़ेगी.

2015 में भी तापमान 17 के पार हुआ था. मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले 2015 में तीन जनवरी को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था. इस वर्ष भी आठ जनवरी को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया . दो दिन बाद ही इसमें बदलाव हुआ और तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. रविवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब नौ डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है. इस कारण धूप में गर्मी का एहसास हो रहा है.

वर्ष 2000 के बाद से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा आ रहा है. इस कारण तापमान के ट्रेंड में बदलाव हुआ है. 2000 से पहले जनवरी में न्यूनतम तापमान कभी भी 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया था. 2000 के बाद 16 बार ऐसी स्थिति बनी है कि जनवरी में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है.

https://www.youtube.com/watch?v=OyPOEMMPCjw

मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि क्लाइमेट चेंज के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ का भी असर है. इस कारण न्यूनतम तापमान में अप्रत्याशित बदलाव हुआ है. इससे दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है. आनेवाले कुछ दिनों में बदलाव की उम्मीद है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola