रायडीह में विश्वकर्मा पूजा के साथ वाहन चालकों का सम्मान, उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में लोग | Prabhat Khabar Network
रायडीह स्थित प्रोग्रेसिव फ्यूल सेंटर में विश्वकर्मा पूजा के साथ इंडियन ऑयल ड्राइवर डे मनाया गया. संचालक बिनय कुमार लाल ने वाहन चालकों को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके योगदान को सराहा.
रायडीह. रायडीह स्थित प्रोग्रेसिव फ्यूल सेंटर में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा एवं इंडियन ऑयल ड्राइवर डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद फ्यूल सेंटर के संचालक बिनय कुमार लाल ने वाहन चालकों के बीच उपहार वितरित कर उन्हें सम्मानित किया.
विश्वकर्मा पूजा को लेकर फ्यूल सेंटर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पूजा के दौरान प्रतिष्ठान की सुख-समृद्धि, वाहनों की सुरक्षा और कर्मचारियों एवं वाहन चालकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. वहीं इंडियन ऑयल ड्राइवर डे के अवसर पर चालकों के सम्मान में आयोजित उपहार वितरण कार्यक्रम समारोह का विशेष आकर्षण रहा.
संचालक बिनय कुमार लाल ने कहा कि वाहन चालक परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. वे दिन-रात मेहनत कर लोगों और आवश्यक सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में उनका सम्मान और उत्साहवर्धन जरूरी है.
कार्यक्रम में ड्राइवरों एवं उपस्थित लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गयी थी. सभी ने सामूहिक रूप से भोजन किया. मौके पर विनित कुमार लाल, अविनाश कुमार, असरफ राय लालो, सुरेन्द्र भगत, पन्ना साहु, रितेश गुप्ता, हिमांशु कुमार गुप्ता और राजेन्द्र प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए