जेएसएस गुमला के दीक्षांत समारोह में 150 प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) में आयोजित दीक्षांत समारोह में 150 प्रशिक्षुओं को व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. यह आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

गुमला. जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस), गुमला के तत्वावधान में पर्यटक भवन परिसर में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. समारोह में विभिन्न व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण पूरा करने वाले 150 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती की वंदना के साथ किया. अतिथियों का पारंपरिक झारखंडी शैली में स्वागत किया गया. प्रशिक्षणार्थियों ने नागपुरी व संथाली लोकनृत्य, देशभक्ति गीत और सामाजिक संदेश आधारित नाटक प्रस्तुत किये.

डायरेक्टर इंचार्ज योगेश राय ने कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल आत्मनिर्भरता का आधार है. पूर्व डायरेक्टर अमित जी ने कहा कि हुनर ऐसी पूंजी है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता. एपीओ विजय जी एवं कुशमंती जी ने ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों तक कौशल विकास की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया.

समारोह के अंत में सभी 150 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये. प्रमाण पत्र मिलने पर प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान के प्रशिक्षकों एवं प्रबंधन के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola