ग्रामसभा सशक्त होगी, तभी गांवों का विकास होगा : जिप सदस्य

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2026 9:46 PM

विज्ञापन

ग्रामसभा सशक्त होगी, तभी गांवों का विकास होगा : जिप सदस्य

विज्ञापन

रायडीह. वार्ड सदस्य संघ रायडीह का वार्षिक वनभोज केपुर पंचायत अंतर्गत झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर स्थित शंख नदी के तट पर हुआ. वनभोज कार्यक्रम में रायडीह प्रखंड की सभी पंचायतों के वार्ड सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम में संघ की संरक्षक जिप सदस्य रश्मि मिंज ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था का यह अंतिम वर्ष चल रहा है. आप सभी वार्ड सदस्य अपने कार्य व कर्तव्य की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. आपको पंचायतों में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासनिक व्यवस्था से भी दो-चार होना पढ़ रहा है, पर आप सभी लोग संगठित हैं. अपने संघ को मजबूत बनाये रखें. जिप सदस्य ने पेसा नियमावली की चर्चा करते हुए कहा कि पंचायत ग्राम में ग्रामसभा को सशक्त बनाना है, तभी गांवों का विकास होगा. मौके पर संघ के अध्यक्ष तस्लीम खान, सचिव जगेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष सरोज देवी, सुभद्रा देवी, अनुराधा देवी, शशि उरांव, गलोरिया तिर्की, सुमंती देवी, प्रतिमा टोप्पो, राधा देवी, अर्पण कुजूर, संजय सिंह, खुशमारेन एक्का, संजीता देवी, सिरबिरियुस मिंज, शांति कुजूर, चंद्रमुनी देवी, इंद्रमति देवी, सरस्वती देवी, देवमुनी देवी आदि मौजूद थे.

भरनो में खुला सोनालिका ट्रैक्टर का शोरूम

भरनो. स्कूल चौक भरनो में सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम का उदघाटन रविवार को मुख्य अतिथि समाजसेवी भोला केशरी, किशोर साहू व कंपनी के स्टेट हेड विनय सिंह ने किया. मौके पर शोरूम के मालिक मुनेश्वर साहू ने कहा भरनो में सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के खुल जाने से प्रखंड के किसानों को काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने 50 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने पर किसानों को स्टॉलमेंट में ट्रैक्टर उपलब्ध कराने व उन्हें सर्विस की सुविधा देने की बात कही. मौके पर पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष हरि शंकर शाही, नारायण साहू, राजकुमार गुप्ता, संजय बड़ाइक, शेखरचंद्र अधिकारी, बिहारी लाल अग्रवाल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola