440 चक्कों वाली गाड़ी देख हैरान रह गए ग्रामीण, आखिर क्या लेकर निकला यह ‘बाहुबली’ वाहन
440 चक्के की गाड़ी को देखने उमड़े ग्रामीण : फोटो प्रभात खबर
पालकोट के बंगरू गांव में 440 चक्कों वाली विशाल मालवाहक बलबो वाहन और चीनी बनाने वाली मशीन देखकर ग्रामीण उत्साहित हो गए। यह अनोखा वाहन पारादीप से यूपी जा रहा था और रास्ते में खराब होकर चर्चा का विषय बन गया।
पालकोट से महिपाल सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
पालकोट. 440 चक्के (टायर) की मालवाहक बलबो वाहन और उसमें लोड चीनी बनाने वाली मशीन को बंगरू के लोग पहली बार देखकर उत्साहित नजर आये. चीनी बनाने वाली मशीन को उड़ीसा के पारादीप से उत्तर प्रदेश (यूपी) ले जाया जा रहा है. वाहन विगत चार माह पहले पारादीप से निकला है. पारादीप से निकलने के बाद वाहन को पालकोट क्षेत्र में प्रवेश करने में चार माह लग गये.
इधर, पालकोट के बंगरू स्थित रक्तपानी गांव में पहुंचने के बाद 440 चक्कों वाली लंबी मालवाहक वाहन में बड़ी सी मशीन देखकर ग्रामीण कौतुक हो उठे और देखते ही देखते एक ही वाहन पर लगी 440 चक्कों और चीनी बनाने वाली बड़ी मशीन देखने के लिए ग्रामीण गांव से निकलकर मुख्य पथ पर आ गये. इसी बीच टर्निंग (मोड़) में वाहन खराब हो गया और बंद होकर बीच सड़क पर ही रूक गया.
जहां ग्रामीणों की और भी ज्यादा भीड़ हो गयी. वहीं बीच सड़क पर लंबी मालवालक वाहन के खराब होकर खड़ी हो जाने से आवागमन भी प्रभावित हो गया और बड़े वाहन वहां जाम में फंस गये. बाद में इसकी सूचना पालकोट पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पालकोट पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा आवागमन को सुचारू रखने के लिए बड़े वाहनों को बसिया रोड से होते हुए आवागमन कराया जा रहा है.
इधर, वाहन के कर्मी से बात करने पर उन्होंने बताया कि गाड़ी में चीनी बनाने वाली मशीन लोड है. मशीन को उड़ीसा के पारादीप से यूपी ले जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे विगत चार माह पूर्व पारादीप से निकले हैं. प्रतिदिन आठ से 10 किमी दूरी तय कर रहे हैं. गाड़ी लंबी है और उसमें भारी-भरकम मशीन लोड है. गाड़ी में कुल 440 चक्के हैं. उन्होंने बताया कि चलते-चलते एक बलबो गाड़ी खराब हो गया. इसकी सूचना कंपनी में दिये हैं. वहां से दूसरा बलबो गाड़ी भेजा गया है. गाड़ी आते ही उसे फिट कर आगे बढ़ेंगे. खबर लिखे जाने तक खराब वाहन बीच सड़क पर ही खड़ी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए