आंजन धाम से गुमला पर्यटन तक, नीरा यादव ने क्यों कहा- यहां बढ़ सकते हैं रोजगार के अवसर

Updated:
विज्ञापन

विधायक नीरा यादव का स्वागत करती महिला मोर्चा : फोटो प्रभात खबर

भारतीय जनता पार्टी की विधायक नीरा यादव ने गुमला के आंजन धाम का दौरा किया. उन्होंने धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

गुमला. भारतीय जनता पार्टी की कोडरमा विधायक एवं पूर्व मंत्री नीरा यादव शनिवार को गुमला पहुंचीं. गुमला आगमन के बाद उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल आंजन धाम का दौरा किया. यहां उन्होंने माता अंजनी और बाल हनुमान के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

आंजन धाम में दर्शन-पूजन के बाद विधायक नीरा यादव गुमला परिसदन स्थित सर्किट हाउस पहुंचीं. यहां भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।. भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया. इसके बाद उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पगुच्छ देकर विधायक का स्वागत किया और अपना परिचय दिया. सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ हुई मुलाकात के दौरान विधायक नीरा यादव ने गुमला जिले की राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली.

उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान गुमला जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. विधायक नीरा यादव ने कहा कि गुमला जिला प्राकृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से काफी समृद्ध है. आंजन धाम जैसे धार्मिक स्थलों के साथ जिले में कई ऐसे स्थान हैं, जिन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर और व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जा सकता है. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

विधायक ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रियता से संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव, महामंत्री संदीप प्रसाद, नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, श्याम सुंदर साहू, गौरीकिंडो, सोनामणि देवी, अनीता देवी, लालो देवी, श्याम गुप्ता, जयंत प्रसाद, जय साहू, अजय साहू सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola