Jayram Mahto के नेतृत्व में नए झारखंड का दावा, पंचायतों तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

पालकोट इकाई के जेएलकेएम के नेता : फोटो प्रभात खबर

झारखंड लोकतात्रिंक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पालकोट प्रखंड कमेटी की बैठक में पार्टी के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने का फैसला लिया गया. इसका उद्देश्य झारखंड राज्य को साफ-सुथरा और प्रगतिशील बनाना है.

विज्ञापन

पालकोट से महिपाल सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

पालकोट. झारखंड लोकतात्रिंक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) प्रखंड कमेटी पालकोट की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अध्यक्ष रंजीत महतो ने कहा कि पार्टी आलाकमान का निर्देश है कि पंचायत स्तर पर भी कमेटी का गठन किया जाये.

श्री महतो ने कहा कि आलाकमान के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में भी कमेटी का गठन करना है, ताकि आने वाले दिनों में हमारे पार्टी के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में झारखंड राज्य को एक साफसुथरा, नेक, ईमानदार और समाज को आगे ले जाने का अवसर मिले.

बैठक में साजन नायक, ओमप्रकाश साहू, मंसूर खान, मुबारक खान, चापा उरांव, सोहेल खान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola