भारी बारिश भी नहीं रोक सका कोरोना टीका लेने से इन दो वृद्ध महिलाओं को, दो किमी पैदल चल कर पूरा किया दूसरा डोज

Updated:
विज्ञापन

महुआटोली गांव के कोरोना वैक्सीनेशन बूथ में पहुंच कर दोनों वृद्धों ने टीका लिया. समाजसेवी मीरा शर्मा ने कहा कि मैं केरकी महुआटोली क्षेत्र में लगातार लोगों को कोरोना टीका के लिए जागरूक कर रही हूं. इसी का परिणाम है.

विज्ञापन

गुमला. गुमला से 15 किमी दूर केरकी महुवाटोली गांव की 82 वर्षीय परिबा देवी व 77 वर्षीय बिरसो देवी के जज्बे व हौसले को सलाम. ये दोनों वृद्ध महिलाएं लाठी टेक कर दो किमी पैदल चल कर बूथ पहुंचीं. बूथ में कोरोना वैक्सीन ली. इन दोनों महिलाओं का मंगलवार को दोनों डोज पूरा हो गया. भारी बारिश के बावजूद इनके पांव नहीं रुके. बारिश के बीच छाता लेकर दो किमी लाठी ठेकते हुए पैदल चले.

आपके शहर में

विज्ञापन

महुआटोली गांव के कोरोना वैक्सीनेशन बूथ में पहुंच कर दोनों वृद्धों ने टीका लिया. समाजसेवी मीरा शर्मा ने कहा कि मैं केरकी महुआटोली क्षेत्र में लगातार लोगों को कोरोना टीका के लिए जागरूक कर रही हूं. इसी का परिणाम है.

दोनों महिलाएं भ्रम व बहकावे को दरकिनार कर प्रथम व द्वितीय डोज दोनों वैक्सीन ली. महिलाओं ने टीका लेने के बाद कहा : कोरोना के हरायेक आहे. सेकरे ले हमरे मन दोनों टीका लेली.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola