ePaper

फोटो है : खेत में पड़े मिले लावारिस बैग, पुलिस ने जांच की तो मिला 36 किलो गांजा

Updated at : 01 Feb 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
फोटो है : खेत में पड़े मिले लावारिस बैग, पुलिस ने जांच की तो मिला 36 किलो गांजा

गुमला पुलिस को गांजा तस्करी व बिक्री के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला गुमला पुलिस को गांजा तस्करी व बिक्री के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. खेत में बैग फेंका हुआ मिला. लावारिस बैग देख सभी लोग डर गये थे. परंतु, पुलिस ने जब बैग खोलकर जांच की तो उसमें 36 किलो गांजा बरामद हुआ है. गुमला पुलिस रात्रि गश्ती कर रही थी. तभी पुलिस को सफलता मिली है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने रांची व गुमला मुख्य मार्ग पर चेरअम्बा गांव के समीप एक सुनसान खेत से तीन बैग में भरकर रखे गये करीब 36 किलो गांजा बरामद की है. बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी जा रही है. इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि शनिवार की रात सदर थाना की पुलिस नियमित पेट्रोलिंग पर निकली हुई थी. इसी दौरान चेरअम्बा गांव के पास संदिग्ध गतिविधि की आहट मिलने पर तस्करों को पुलिस के पीछा किये जाने का शक हो गया. घबराये तस्कर गांजा से भरे तीनों बैग एक मकान के किनारे स्थित खेत में लावारिस हालत में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गये. रविवार की अहले सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने खेत में पड़े लावारिस बैग की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेंद्र करमाली के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गयी. थाना प्रभारी के साथ एसआइ राकेश, एएसआइ सुनील कुमार, जवान मो समीर, सुदीप और नामजन समद मौके पर पहुंचे और स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में तीनों बैग की तलाशी ली गयी. तीन बैग में 36 बंडल गांजा था जब एक-एक कर बैग खोले गये तो पुलिस भी हैरान रह गयी. तीनों बैग के अंदर से कुल 36 बंडल गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने विधिसम्मत तरीके से गांजा को जब्त कर लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. लेकिन कोई भी व्यक्ति यह स्पष्ट नहीं कह सका कि गांजा वहां कैसे और किसके द्वारा रखा गया था. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान तस्करों पर दबाव बना. इसी कारण वे गांजा छोड़कर भाग निकले. बरामद गांजा के मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है. किसी भी हाल में नशे के कारोबार को जिले में पनपने नहीं दिया जायेगा. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर तस्करी के लिए भेजा जाना था.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola