गुमला में ब्राउन शुगर को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! दुर्गा नगर के दो युवक हिरासत में, अब खुलेंगे कई राज
गुमला पुलिस ने ब्राउन शुगर के कारोबार में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्गा नगर के दो युवकों को हिरासत में लिया है. उनसे बरामदगी के बाद पूछताछ जारी है, जिससे नशे के इस जाल के और भी राज खुलने की उम्मीद है.
गुमला. गुमला पुलिस ने ब्राउन शुगर मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये युवकों की पहचान दुर्गा नगर निवासी सुमित यादव और गौतम राम के रूप में हुई है. दोनों के पास से ब्राउन शुगर बरामद होने की बात सामने आयी है.
थाना में रखकर हो रही पूछताछ
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना में रखा है. जहां उनसे ब्राउन शुगर के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के पास ब्राउन शुगर कहां से आया.
और कौन-कौन है शामिल, पुलिस खंगाल रही कड़ी
पुलिस इस मामले में यह भी पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर के मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. इसके लिए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.
आधिकारिक जानकारी का इंतजार
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी और आगे की कार्रवाई का इंतजार है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए