स्कूल टूर के लिए मांगे थे 4 हजार रुपये, शाम को फोन पर कर रही थी बात, फिर घर में मिली 10वीं की छात्रा

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चैनपुर के डिपा बुकमा गांव में 10वीं की छात्रा दिव्या बड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की मां ने स्कूल टूर के लिए पैसे न दे पाने की बात कही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

गुमला. चैनपुर थाना के डिपा बुकमा गांव में संत अन्ना स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा दिव्या बड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने घर में एसबेस्टस के पाइप से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली. प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है. हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है.

विज्ञापन

स्कूल टूर के लिए मांगे थे पैसे

मृतका की मां नीलिमा बड़ा ने बताया कि बेटी स्कूल की टूर पर जाने के लिए पैसे मांग रही थी. पहले उसे एक हजार रुपये दिये गये थे. बाद में उसने चार हजार रुपये और मांगे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अतिरिक्त पैसे नहीं दे सकीं.

मां के अनुसार, घटना से पहले छात्रा चैनपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी. शाम को लौटने के बाद वह फोन पर किसी से बात कर रही थी.

सूचना पर पहुंचे जनप्रतिनिधि

घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर मौके पर पहुंचीं.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इधर, चैनपुर थाना के एसआइ विजय उरांव और एएसआइ संतोष धर्मपाल लुगुन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola