एक ओर तीज की पूजा, दूसरी ओर गणपति की भक्ति, चैनपुर में गूंजे जयकारे; पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चैनपुर में हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई. शिव-पार्वती की पूजा और गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की.
चैनपुर. प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में हरितालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम एवं भक्तिभाव के वातावरण में मनाया गया. दोनों पर्वों को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा.
शिव-पार्वती की पूजा कर सुहागिनों ने सुनी तीज की कथा
सुहागिन महिलाओं ने पूजा स्थल पर भगवान शिव व पार्वती की बालू की प्रतिमा बनाकर बड़े ही भक्तिभाव से पूजा की और तीज की कथा सुनी. महिलाओं ने भगवान शिव व पार्वती की पूजा कर अपने-अपने पति की लंबी आयु की कामना की.
दुर्गा मंडप में स्थापित की गयी गणेश प्रतिमा
वहीं, गणेश चतुर्थी को लेकर चैनपुर दुर्गा मंडप परिसर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. भगवान गणेश की पूजा के लिए काफी आकर्षक पूजा पंडाल बनाया गया है.
एमएलए रोड में भी बना पूजा पंडाल
इसके साथ ही श्री गणेश पूजा के लिए एमएलए रोड में भी पूजा पंडाल बनाया गया है. दोनों पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. भक्तों ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए