गुमला में इंसानियत शर्मसार: चॉकलेट दिलाने के बहाने पड़ोसी ने 2 साल की मासूम से की दरिंदगी, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

पुलिस लाइन सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

GGumla News : गुमला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पड़ोसी युवक ने भरोसे का फायदा उठाकर दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Gumla News : गुमला जिले के सिसई प्रखंड के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां महज दो वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है. पीड़ित बच्ची का इलाज गुमला सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में चल रहा है. जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है. उसकी स्थिति गंभीर है.

भरोसे का रिश्ता बना दरिंदगी का जरिया

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव का ही एक युवक बच्ची को गोद में लेकर घूमाने और चॉकलेट दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया. आरोपी का पीड़िता के घर अक्सर आना-जाना था और पड़ोसी होने के कारण परिवार को उस पर कोई संदेह नहीं था. इसी भरोसे के चलते बच्ची की मां ने उसे युवक के साथ जाने दिया. आरोप है कि युवक बच्ची को गांव के एक सुनसान और अंधेरे स्थान पर ले गया, जहां उसने मासूम के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. करीब आधे घंटे बाद वह बच्ची को लेकर घर लौटा. उस समय वह लगातार रो रही थी और असहनीय दर्द से तड़प रही. बावजूद आरोपी वहां से भाग निकला. 

खून के निशान देख मां के उड़े होश

बच्ची के लगातार रोने और असामान्य स्थिति को देखकर उसकी मां चिंतित हो गई.  जब उसने बच्ची की जांच की तो शरीर और कपड़े पर खून के निशान दिखाई दिए. यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. 

ग्रामीणों ने तलाश कर आरोपी को पकड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी. कुछ ही देर में उसे गांव में पकड़ लिया गया. ग्रामीणों द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने कथित रूप से अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इसके बाद गांव में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी.

पुलिस ने स्थिति संभाली, आरोपी हिरासत में

ग्रामीण आरोपी को सजा देने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस को घटना की सूचना मिली. पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची और आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और  पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस एफएसएल टीम के द्वारा जांच में जुटी है.

अस्पताल में भर्ती है मासूम

घटना के बाद बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. चिकित्सकों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को विशेष निगरानी में रखा है. इधर घटना के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश है.

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola