भैंस से बचने के दौरान अनियंत्रित हुई बाइक, दो युवक घायल
Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
झारखंड के घाघरा में मोटरसाइकिल से गिरकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. भैंस से बचने के चक्कर में हुआ हादसा, घायलों का इलाज जारी है.
विज्ञापन
घाघरा. थाना क्षेत्र के चपका गड़ियाटोली के समीप शुक्रवार को मोटरसाइकिल से गिरकर देवाकी माइल निवासी प्रीतम लोहरा और जोसेफ नायक घायल हो गये. दोनों युवक मोटरसाइकिल से नवनी गांव से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गड़ियाटोली के समीप एक भैंस अचानक सड़क पर दौड़ने लगी. भैंस से बचने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी और दोनों सड़क पर गिर पड़े.
आपके शहर में
विज्ञापन
एक घायल को गुमला रेफर किया गया
दुर्घटना की सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया. वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रीतम लोहरा को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन