सड़क पार कर रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, पत्नी के बयान पर प्राथमिकी
Updated:
विज्ञापन
गुमला के पालकोट मार्ग पर सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में अब ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
विज्ञापन
गुमला. पालकोट जाने के दौरान सड़क पार कर रहे व्यक्ति को ट्रक से कुचलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दुर्घटना में खोरा निवासी सूरज उरांव (46) की मौके पर ही मौत हो गयी थी. घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया था. मृतक की पत्नी अमिता देवी के फर्द बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
अमिता देवी ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उनके पति सूरज उरांव 18 सितंबर की सुबह घर से काम करने के लिए पालकोट जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद हादसा हुआ.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन