गुमला में एक ही रात में दो घरों में चोरी, चैंबर ने की कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
गुमला में एक ही रात में दो घरों में चोरी, चैंबर ने की कार्रवाई की मांग

Gumla: गुमला शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. एक ही रात में दो घरों में चोरों ने हाथ साफ किया है. गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस मामले पर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

Gumla: गुमला शहर में एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटना घटी है. डीएसपी रोड मुरली बगीचा निवासी कुमार सिंह के घर से लाखों रुपये की चोरी हुई है. नकद 35 हजार रुपये और दो लाख रुपये के जेवरात की चोरी चोरों ने कर ली. परिवार के लोग पूजा करने पुरी मंदिर गये थे. वापस घर आये तो चोरी की घटना की जानकारी मिली. दूसरी घटना में बड़ाइक मुहल्ला निवासी शिव प्रसाद की दुकान से सात हजार रुपये नकद व 40 हजार रुपये के लाह की चोरी कर ली गयी. दोनों मामले में पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

चोरी की बढ़ती घटना से लोग परेशान

इधर, गुमला शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से त्रस्त आम जनता की परेशानियों को देखते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल ने चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी की अगुवाई में सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली से मुलाकात की. राजेश लोहानी ने कहा कि आये दिन अलग अलग मुहल्लों में चोरी की वारदात से आम जन काफी परेशान हैं. उन्होंने बताया कि चेंबर के ही एक कार्यकारिणी सदस्य पंकज खंडेलवाल सहित बड़ाइक मुहल्ला के शिव साहू, डीएसपी रोड, बाजार टांड़ में लगातार प्रशासन के नाक के नीचे चोरी होना काफी दुखद घटना है.

पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

उन्होंने थाना प्रभारी से जिला मुख्यालय में गस्ती तेज करने, नशापान करने वालों, ब्राउन शुगर का कारोबार करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की बात कही. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने आश्वासन दिया कि पुलिस अपना काम कर रही है. आमजन के सहयोग से जल्द से जल्द चोरी की घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से निर्वतमान अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव प्रणय कुमार साहू, विकाश सिंह, संजीव मालानी, रजत केशरी, सह सचिव राहुल केशरी, नीरज कुमार गुप्ता, पंकज खंडेलवाल, दिनेश गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल, अनिकेत कुमार, मुनीलाल साहू, उपाध्यक्ष बब्लू वर्मा सहित कई लोग थे.

ये भी पढ़ें…

साहिबगंज में हड़ताल का बड़ा असर, बैंकों में 10 करोड़ से अधिक लेन-देन प्रभावित

चक्रधरपुर रेल मंडल के तालाबुरु में ट्रैक पर आया हाथियों का झुंड, ट्रैकमैन ने भागकर बचायी जान

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola