हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण शुरू, 15 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण शुरू, 15 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

विज्ञापन

गुमला. जिले में नन्हे बच्चों की सेहत, सुरक्षा व मुस्कान को संवारने के उद्देश्य से हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर यह अभियान पहले चरण की सफलता को देखते हुए दोबारा शुरू किया गया है. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) आरती कुमारी ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ रसोई, साफ-सुथरे परिसर और सुरक्षित वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उपायुक्त का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चे को स्वच्छ, सुरक्षित व स्वास्थ्यवर्धक माहौल मिले, ताकि बचपन से ही उनमें अच्छी आदतों का विकास हो सके. अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन जिले के न्यूनतम 24 आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. एलएस, सीडीपीओ, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित कर्मियों द्वारा नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा है और अभियान की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित का मानना है कि बच्चों में हैबिट चेंज आने से न केवल वे स्वयं स्वच्छ और सुरक्षित रहना सीखेंगे, बल्कि उनके परिजन भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे. इस सोच के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों से अभियान की मजबूत शुरुआत की गयी है, जहां बच्चों व केंद्रों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है. हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण 15 फरवरी तक चलेगा. उपायुक्त का प्रयास है कि यह पहल केवल एक अभियान बन कर न रह जाये, बल्कि बच्चों व उनके परिवारों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाये और गुमला जिले के हर बच्चे को स्वस्थ व सुरक्षित बचपन मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola