दूसरी बरसात में ही जर्जर हुई दिरगांव-नेतरहाट सड़क, जगह-जगह बने बड़े गड्ढे
टूट गयी सड़क | Prabhat Khabar Network
प्रखंड की दिरगांव पंचायत के तेदार से नेतरहाट जाने वाली सड़क निर्माण के बाद दूसरी बरसात में ही जर्जर हो गई है. कई स्थानों पर बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है. तत्काल मरम्मत की मांग की गई है.
घाघरा. प्रखंड की दिरगांव पंचायत के ग्राम तेदार से कुजाम पाठ होते हुए नेतरहाट जाने वाली सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. निर्माण के बाद दूसरी बरसात में ही सड़क कई स्थानों पर जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गयी है. इससे इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
पहली बरसात में ही खराब होने लगी थी सड़क
आदिवासी नेता संजय कुमार भगत ने बताया कि सड़क पहली बरसात में ही क्षतिग्रस्त होने लगी थी. इसकी जानकारी ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता को देते हुए तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गयी थी. इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी.
बारिश से बढ़ी परेशानी, दुर्घटना की आशंका
लगातार बारिश के कारण सड़क की स्थिति और बदतर हो गयी है. कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों और वाहन चालकों को जर्जर सड़क के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है.
जांच कर तत्काल मरम्मत की मांग
संजय कुमार भगत ने ग्रामीण कार्य विभाग से सड़क की तत्काल जांच कराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है. उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की भी अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए