योजनाओं का लाभ उठा अपना जीवन स्तर सुधारें : संयोजक

Updated:
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ उठा अपना जीवन स्तर सुधारें : संयोजक

विज्ञापन

डुमरी. आदिम जनजाति समन्वय समिति के प्रतिनिधियों ने टांगीनाथ धाम परिसर में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना व आदिम जनजाति समुदाय के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान को लेकर जागरूकता फैलाना था. कार्यक्रम में मुखिया ज्योति बहेर देवी, प्रदेश कमेटी संयोजक बिमल चंद्र असुर, हरेंद्र कोरवा, मंडवरी बिरहोर समेत कई सम्मानित सदस्य शामिल हुए. अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. संयोजक बिमल चंद्र असुर ने मंच से सरकार द्वारा आदिम जनजाति समुदाय के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ उठा कर अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं. आदिम जनजाति समाज के सामाजिक उत्थान, सांस्कृतिक संरक्षण और अधिकारों की रक्षा के लिए किये जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी. मुखिया ज्योति बहेर देवी ने कहा कि सरकार व समाज दोनों के संयुक्त प्रयास से ही आदिम जनजाति समुदाय का समग्र विकास संभव है. उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की. इस आयोजन में सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल हुए.

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

रायडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत टुडूरमा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से केराडीह गांव निवासी 21 वर्षीय मांगेल मुंडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रायडीह थाना की पुलिस को दी. रायडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सोमवार को गुमला थाना से एएसआइ सदर अस्पताल पहुंच कर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola