खेलो झारखंड में एकलव्य विद्यालय बसिया का जलवा, छात्रों ने जीते सात स्वर्ण और चार रजत पदक

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया के छात्रों ने खेलो झारखंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण और चार रजत पदक अपने नाम किए. विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

बसिया. संत जोसेफ मैदान कोनबीर नावाटोली में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता की प्रखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण और चार रजत पदक जीते.

विज्ञापन

विद्यालय के छात्र मुकेश उरांव ने 100 व 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद, धीरज मुंडा ने 400 मीटर दौड़, अरविंद उरांव ने गोला फेंक व चक्का फेंक तथा रोहित उरांव ने भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता.

वहीं, अंकित उरांव ने 400 मीटर दौड़, शनि उरांव ने 800 मीटर दौड़, दीपांशु उरांव ने ऊंची कूद और धीरज मुंडा ने चक्का फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता.

छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है. विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिंह, निरीक्षक अखिलेश कुमार, ओम प्रकाश सिन्हा, विविस के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा व जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola