खेलकूद प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खेलकूद प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

विज्ञापन

विज्ञापन

सिसई. वार्षिक खेल दिवस पर पीएमश्री प्रखंड मुख्यालय हाई स्कूल में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि सीओ अशोक बड़ाइक व बीपीओ सुप्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच 50 मीटर रेस, 100 मीटर, 200 मीटर रेस, रिले रेस, गोला फेंक, भाला फेंक व फुटबॉल मैच जैसी प्रतियोगिताएं हुईं. प्रतियोगिताओं में कक्षा एक से नौ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. एक से पांच कक्षा तक के लिए आयोजित 50 मीटर बालिका दौड़ में प्रथम शिवानी कुमारी, द्वितीय सुमन कच्छप व तृतीय स्थान पर श्रद्धा कुमारी और बालक वर्ग में प्रथम शिवा उरांव, द्वितीय आर्यन सिंह व तृतीय स्थान पर बजरंग उरांव रहा. इस प्रकार 100 मीटर रेस बालिका वर्ग में महक कुमारी, शिवानी कुमारी व अंशु कुमारी, बालक वर्ग में विशाल सिंह, आयुष महतो व निखिल लोहरा, 200 मीटर बालिका रेस में क्रांति कुमारी, आस्था कुमारी व स्नेहा कुमारी, बालक वर्ग में अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार व आनंद दीप क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे. भाला फेंक, गोला फेंक, रिले रेस व फुटबॉल में भी विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया. विजेता विद्यार्थियों को मेडल व पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में एचएम मीणा साहू, मोहम्मद खलील अंसारी, बिपिन बिहारी झा, ब्रजेश पांडे, राजेश, रेणु, अनिमेष, अलका, अशोक, सपना, लीली, आंचल, वर्षा रानी, विद्या कुमारी, संदीप तिर्की, ऋतु राज, सरोज कुमार, शशि ग्रेस, प्रभा कुमारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola