शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
कार्यक्रम छात्र, अतिथि, नृत्य करती छात्राएं | Prabhat Khabar Network
गुमला के संत अन्ना उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। फादर मूनसन ने विद्यार्थियों को ज्ञान और संस्कार का प्रकाश फैलाने के लिए प्रेरित किया।
गुमला. संत अन्ना प्लस टू उच्च विद्यालय दाउद नगर पुग्गु गुमला में शनिवार को हर्षोल्लास से शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों के प्रति धन्यवाद एवं प्रार्थना से हुआ. इसके बाद विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य के बीच अतिथियों को मंच तक पहुंचाया. इसके बाद पवित्र मिस्सा अर्पित किया गया. बिशप हाउस गुमला के फादर मूनसन बिलुंग ने मिस्सा अर्पित कराया.
मौके पर फादर मूनसन ने कहा कि शिक्षक समाज के लिए नमक और दीपक के समान है. जिस प्रकार नमक के बिना भोजन का स्वाद अधूरा होता है और दीपक के बिना अंधकार दूर नहीं किया जा सकता. उसी प्रकार समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.
उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में ज्ञान एवं संस्कार का प्रकाश फैलाने तथा समाज के लिए स्वयं नमक तथा दीपक बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर ललित टोप्पो ने कहा कि शिक्षक दिवस सभी शिक्षकों के सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है. शिक्षक केवल कक्षा में पढ़ाने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, मार्गदर्शन और प्रेरणा के स्रोत भी होते हैं. विद्यार्थी और समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुल्य है.
वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी. इससे पूर्व भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया गया. समारोह में सिस्टर शोषण, प्रेमिका, प्रियंका, ललिता, सशांति, सुष्मिता, गुलाबी, निशिता, रोज, एलिस, एनिमा, खुशबू, मनीषा, साक्षी स्वाति, सुक्ति, राकेश, अनूप, एल्विन, पॉल, कमल, संदीप, दिलीप, रितिक, अंकित सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं काफी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए