ऑटो खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
दो घायल
विज्ञापन
दो घायल
15 गुम 37 में. घटना स्थल पर पूछताछ करती पुलिस.
आपके शहर में
विज्ञापन
सिसई. मेन रोड सिसई में ऑटो खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में ऑटो चालक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल चालक को सिसई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने थाना में आवेदन देकर घायल को इलाज के लिए रांची ले गये. घायल की पहचान कुलनकेरी गांव निवासी जगरनाथ सोनी के पुत्र राहुल कुमार सोनी (18) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राहुल मेन रोड स्थित प्रिंस स्टोर के समीप अपना ऑटो को खड़ा कर राम साहू, अजय कुमार के साथ ऑटो में बैठा हुआ था. तब प्रिंस स्टोर बंद था. प्रिंस की मां बगल के दुकान में समान खरीद रही थी. इस दौरान दुकान मालिक स्कूटी लेकर आया और दुकान के आगे ऑटो खड़ा करने को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारने लगा. विरोध करने पह वह दौड़ कर दुकान से चाकू लेकर आया और अचानक पेट में चाकू से वार कर दिया. इसके बाद उसके साथ आये पांच अज्ञात युवक भी बेल्ट व लात घुसे से मारने लगे. राहुल के चीखने पर उसकी मां लक्ष्मी देवी बचाने आयी, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन