दो फल दुकानों में जा घुसा तेज रफ्तार वाहन, दो युवक घायल
घटनास्थल पर लोग और इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network
गुमला के चैनपुर में अनियंत्रित वाहन ने दो फल दुकानों को टक्कर मार दी. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल, गुमला अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने जांच शुरू की.
गुमला: चैनपुर थाना मुख्यालय स्थित पीपल चौक के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर दो फल दुकानों में जा घुसा. हादसे में वाहन सवार नमन रौतिया और उसका दोस्त सचिन गोप घायल हो गए. दोनों चैनपुर बस स्टैंड से थाना रोड की ओर जा रहे थे. इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे स्थित फल दुकानों से जा टकराया. टक्कर से दुकानों के टेबल टूट गए और फल सड़क पर बिखर गए.
आपके शहर में
ये भी पढ़ें- नाबालिग ने दिया मृत नवजात को जन्म, आरोपी महिला गिरफ्तार; आंगन में दफन था शव
गंभीर रूप से घायल नमन गुमला रेफर
हादसे के बाद दोनों घायलों को चैनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. नमन रौतिया के सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया. वहीं, सचिन गोप को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.
पुलिसकर्मी अरविंद कुमार ने बताया कि नमन के सिर में गंभीर चोट लगी है. उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से चोट की गंभीरता कम हो सकती थी. पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है.
ये भी पढ़ें- आजसू के केंद्रीय सदस्य समेत दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, विधायक ने दिलाई सदस्यता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए