सर्पदंश में झाड़फूंक से बचे, हॉस्पिटल में कराएं इलाज: न्यायाधीश

Updated:
विज्ञापन

शिविर में दिव्यांगों को दी गई ट्राइसाइकिल | Prabhat Khabar Network

भरनो में आयोजित विधिक सेवा शिविर में न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों को सर्पदंश पर झाड़फूंक न करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी.

विज्ञापन

भरनो (गुमला): प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय संजय कुमार सिंह, अधिवक्ता बिंदेश्वर प्रसाद साहू, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मुख्तार आलम सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निःशुल्क कानूनी सहायता और सामाजिक कुरीतियों से बचने की अपील

मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, डायन-बिसाही, घरेलू हिंसा और सड़क दुर्घटना में मिलने वाले मुआवजे समेत विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ने और तत्काल अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें- बालू लदे तीन हाइवा पकड़े तो भड़के संचालक, थाना परिसर में देर रात तक हंगामा

10 लाख का चेक और दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित

बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने ग्रामीणों से विधिक सेवा प्राधिकार की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस और प्रशासन से सहयोग लेने की बात कही. शिविर में जागृति आजीविका सखी मंडल को ऋण के रूप में 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया.

वहीं सर्वजन पेंशन के लाभुकों को पीपीओ कार्ड और 10 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल दी गई. कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने एक नवजात शिशु का अन्नप्राशन भी कराया. मौके पर पंकज लोहरा, लक्ष्मण मोची, अजय कुमार महतो, उर्मिला कुमारी, चंगेज खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola