बेटे ने बीमार पिता की टांगी से काट कर की हत्या

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने शव बरामद किया व आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

पुलिस ने शव बरामद किया व आरोपी को किया गिरफ्तार

गुमला

. फसिया पंचायत के ढोढरीटोली में कलयुगी पुत्र जगदीश प्रधान (30) ने अपने बीमार पिता चंदरू प्रधान उर्फ भोक्ता (65) की टांगी से काट कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार शाम पांच बजे की है. पिता की हत्या करने के बाद बेटे ने शव को कमरे में बंद कर दिया और खुद टांगी लेकर दरवाजे के पास खड़ा हो गया. किसी को शव निकालने नहीं दे रहा था. काफी मुश्किल से पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया. मृतक की बेटी मैनी देवी ने बताया कि मेरा भाई शराबी है. मेरे पिता चंदरू प्रधान की तबीयत तीन-चार दिनों से खराब थी, जिसे दिखाने के लिए मेरा भाई सदर अस्पताल गुमला ले गया था. वहां से दिखा कर लाने के क्रम में उसने अपने पिता के लिए फल भी खरीद कर लाया था और पिता को खिला रहा था. इस बीच अचानक उसने टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वहीं घर के कुत्ते को भी टांगी की बेत से मार रहा था, जिसकी आवाज सुन कर मैं अंदर गयी, तो देखा कि उसने मेरे पिता की हत्या कर दी है और कुत्ते की पिटाई कर रहा है. इसे देख कर वह बाहर आकर हल्ला की और ग्रामीणों के सहयोग से उसे घर के अंदर बंद कर दिया. इसके बाद गुमला पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पर थानेदार सुरेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पहुंच कर पुलिस कर्मियों ने दरवाजा को बाहर से खेाला, तो पाया कि आरोपी ने अंदर से भी दरवाजा बंद कर दिया है. इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि आरोपी हाथ में टांगी लेकर खड़ा है और जो भी अंदर घुसने का प्रयास कर रहा है, उसे मारने के लिए टांगी चला रहा था. घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण जुटे. परंतु आरोपी के हाथ में टांगी देख कर कोई उसके पास सट नहीं रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola