Gumla: नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, जान बचाने को बाथरूम में छिपे बुजुर्ग

Updated:
विज्ञापन

नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला (AI Generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में नशेड़ी बेटे ने पिता पर जानलेवा हमला किया. पिता ने थाने में शिकायत कर परिवार की सुरक्षा की मांग की है. यह घटना गंभीर चिंता का विषय है.

विज्ञापन

गुमला. गुमला थाना क्षेत्र के करमडीपा निवासी लुकस इंदवार ने अपने सगे पुत्र ज्ञान इंदवार पर नशे की हालत में आए दिन मारपीट करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मंगलवार को उन्होंने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की.

विज्ञापन

जान से मारने की नीयत से हमला

आवेदन के अनुसार, ज्ञान पिछले कई महीनों से नशे का सेवन कर रहा है. आरोप है कि नशे की हालत में वह अक्सर अपने पिता और मां के साथ मारपीट करता है. मंगलवार को भी उसने जान से मारने की नीयत से हमला करने का प्रयास किया. इससे बचने के लिए लुकस इंदवार ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया.

ये भी पढ़ें: Gumla: मुरकुंडा में महिला पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार

इधर, उनकी पत्नी किसी तरह घर से निकलकर बगल के घर पहुंचीं और वहीं से पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया. लुकस इंदवार ने आशंका जतायी है कि ज्ञान दोबारा घर आकर उनके, उनकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर सकता है. उन्होंने परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने और पुत्र के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: Gumla: भरनो के अमलिया और डहुटोली में हाथी ने मचाया उत्पात, फसलों को रौंदा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola