Soma Munda Murder Case: देवब्रत शाहदेव की गिरफ्तारी के विरोध में पालकोट में विरोध मार्च

Updated:
विज्ञापन

देवब्रत नाथ शाहदेव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते लोग.

Soma Munda Murder Case: खूंटी के पड़हा राजा राजा सोमा मुंडा की हत्या मामले में खूंटी पुलिस ने लाल देवब्रत शाहदेव को गिरफ्तार किया है, जिसका गुमला में काफी विरोध हो रहा है.

विज्ञापन

Soma Munda Murder Case: गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में सोमा मुंडा हत्याकांड में लाल देवब्रत नाथ शाहदेव की गिरफ्तारी के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतरे और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘पुलिस प्रशासन हाय-हाय’, ‘खूंटी पुलिस होश में आओ’, ‘पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी’ और ‘राजा साहेब को रिहा करो’ जैसे नारे लगाए. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि देवब्रत शाहदेव को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है और पुलिस से मांग की कि सोमा मुंडा के वास्तविक हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

गरीबों की आवाज हैं देवब्रत शाहदेव

विरोध मार्च में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि राजा साहेब गरीब और असहाय लोगों की आवाज रहे हैं. उनका कहना था कि जो राज परिवार मुंडा समाज को अपना बड़ा भाई मानता है, वह इस तरह की घटना के बारे में सोच भी नहीं सकता. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि देवब्रत शाहदेव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. मंगल मुंडा ने कहा कि राजा साहेब अब तक करीब 45 हजार एकड़ जमीन दान कर चुके हैं. तीन एकड़ जमीन के लिए किसी की हत्या करने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है. उन्होंने देवब्रत शाहदेव को निर्दोष बताते हुए उनकी अविलंब रिहाई की मांग की.

खूंटी पुलिस ने साजिश के तहत किया गिरफ्तार

वहीं मन्नू साहू ने आरोप लगाया कि खूंटी पुलिस ने साजिश के तहत देवब्रत शाहदेव को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि अगर राजा साहेब को जल्द रिहा नहीं किया गया तो पालकोट से खूंटी तक पैदल मार्च निकाला जाएगा. साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं देने की स्थिति में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा. प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने भी देवब्रत शाहदेव के समर्थन में आवाज उठाई. महिलाओं का कहना था कि राजा साहेब ने स्कूल, कॉलेज और बच्चों के खेल मैदान के लिए हजारों एकड़ जमीन दान दी है.

महिलाओं ने कहा कि इतने सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्ति पर छोटी-सी जमीन के लिए हत्या का आरोप लगाना गलत है. महिलाओं ने बताया कि राजा साहेब गरीबों के इलाज, बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी में हमेशा मदद करते रहे हैं, इसलिए वे समाज के लिए पूजनीय हैं.

ये भी पढ़ें…

दुमका गांधी मैदान में दो फरवरी को झामुमो नेताओं का महाजुटान, भव्य रूप से मनाया जाएगा झारखंड दिवस

कोडरमा से मिला रांची से लापता कन्हैया, पुलिस को 61 दिन बाद मिली कामयाबी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola