सांप ने डंसा तो झाड़फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल जाएं! भरनो में न्यायाधीश ने बताई ये जरूरी बात

Updated:
विज्ञापन

सर्पदंश में झाड़फूंक से बचे, हॉस्पिटल में इलाज करायें मरीज के साथ अपील करते न्यायाधीश

भरनो में आयोजित विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता के साथ-साथ सर्पदंश जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए तत्काल अस्पताल जाने की सलाह दी गई. कार्यक्रम में आजीविका सखी मंडल को 10 लाख का चेक और दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल भी बांटी गई.

विज्ञापन

भरनो से सुनील रवि की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

भरनो. प्रखंड कार्यालय परिसर भरनो में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायधीश तृतीय संजय कुमार सिंह, अधिवक्ता बिंदेश्वर प्रसाद साहू, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, थानेदार संतोष कुमार सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मुख्तार आलम सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

ग्रामीणों को कानूनी सहायता और कुरीतियों की दी जानकारी

मौके पर न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, डायन बिसाही , घरेलू हिंसा व सड़क दुर्घटना में मिलने वाले मुआवजा समेत समाज में फैले कुरीतियों के बारे में जानकारी दी. साथ ही सर्पदंश की स्थिति में झाड़फूंक के चक्कर में ना पड़कर तत्काल हॉस्पिटल ले जाकर इलाज करवाने की सलाह दी.

पुलिस प्रशासन से सहयोग लेने की अपील

बीडीओ अरुण कुमार ने ग्रामीणों को विधिक सेवा प्राधिकार की सुविधाओं का लाभ उठाने और किसी प्रकार की समस्या को पुलिस प्रशासन से सहयोग लेने की बात कही.

आजीविका सखी मंडल को मिला 10 लाख का चेक

वहीं कार्यक्रम में जागृति आजीविका सखी मंडल को ऋण के रूप में 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया. साथ ही सर्वजन पेंशन के लाभुकों को पीपीओ एवं 10 दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया.

ये भी पढ़ें: गुमला में एक दिन में 9,523 लोगों को मिला 39.19 करोड़ का लाभ, आखिर कहां-कहां पहुंची सरकारी मदद

नवजात शिशु का कराया गया अन्नप्रासन

कार्यक्रम में न्यायधीश द्वारा एक नवजात शिशु का अन्नप्रासन भी कराया गया. मौके पर पंकज लोहरा, लक्ष्मण मोची, अजय कुमार महतो, उर्मिला कुमारी, चंगेज खान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: आधुनिकता की दौड़ में कहां खो गया गांव का गौ बथान? वीरान पड़े ठिकानों के साथ मिट रही सदियों पुरानी परंपरा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola