घाघरा में दर्दनाक हादसा: घर जाने के दौरान पल्सर सवार को स्कूटी ने मारी जोरदार टक्कर
घाघरा थाने में जानकारी देते परिजन
घाघरा थाना क्षेत्र में चपका तालाब के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. तेज रफ्तार स्कूटी ने पल्सर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ.
घाघरा से अजीत कुमार साहू की रिपोर्ट
आपके शहर में
घाघरा. थाना क्षेत्र के चपका तालाब के समीप सड़क दुर्घटना में सीसी कतरी ग्राम निवासी मोजाहिर खान की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची घाघरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.
मृतक के परिजनों ने बताया कि मोजाहिर अपने पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घाघरा की ओर से अपने घर सीसी गांव जा रहा था. इसी दौरान चपका तालाब के समीप विपरीत दिशा से जा रहे तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे पल्सर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया. जिससे मोजाहिर की घटना स्थल पर मौत हो गयी.
इस घटना में स्कूटी सवार तीनों युवक भी घायल हो गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है. पुलिस मामले को छानबीन में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए