गुमला की तीन विधानसभा सीटों पर नजर, भाजपा की बैठक में 2029 को लेकर बनी रणनीति
बैठक में दिनेश, सागर, सत्ता, निर्मल व अन्य लोग
गुमला भाजपा ने आगामी 2029 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की. बैठक में अनुभवी कार्यकर्ताओं से सीख लेने और एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया गया.
गुमला से दुर्जय पोसवान की रिपोर्ट
आपके शहर में
गुमला.भाजपा जिला कार्यालय डुमरडीह में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक हुई. बैठक में जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा नये एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गयी.
अनुभवी कार्यकर्ताओं से सीखें युवा : डॉ दिनेश उरांव
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा के पूर्व स्पीकर डॉ दिनेश उरांव ने कहा है कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के प्रति ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के अनुभव से युवा कार्यकर्ताओं को सीख लेकर संगठन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है.
हर माह होगी सांगठनिक बैठक
भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि अब इस तरह की सांगठनिक बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जायेगी. उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति किसी कार्यकर्ता को किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव है, तो वह बैठक में खुलकर अपनी बात रखे. साथ ही संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे.
नगर परिषद चुनाव में एकजुटता को बताया जीत का कारण
उन्होंने कहा कि गुमला नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत का प्रमुख कारण कार्यकर्ताओं की एकजुटता रही. पूरे गुमला नगर के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा. इसी एकता और मजबूती को जिले के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं को बनाये रखना होगा.
2029 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान
उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान करते हुए कहा कि सिसई, गुमला और बिशुनपुर विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत के लिए संगठन को मजबूत करना होगा.
इन कार्यकर्ताओं ने रखे अपने विचार
बैठक में जिला महामंत्री सत्यनारायण पटेल, निर्मल गोयल, श्यामसुंदर साहू, भूपन साहू, सुरेश नाथ सिंह, दिनेश्वर साहू, संदीप प्रसाद, अमरमणि उरांव, सोनामनी देवी, लक्ष्मी यादव, संजय वर्मा, अरविंद मिश्रा, बबलू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए