एक संकल्प, 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम... गुमला के शरद नायक ने पूरी की कठिन धार्मिक यात्रा
गुमला निवासी शरद नायक ने सभी 12 ज्योतिर्लिंगों एवं चारों धाम की पवित्र यात्रा पूर्ण कर लौटे
गुमला के शरद नायक ने एक असाधारण आध्यात्मिक यात्रा पूरी की है, जिसमें उन्होंने भारत के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों और चारों धामों के दर्शन किए। यह यात्रा न केवल उनके दृढ़ संकल्प का प्रमाण है, बल्कि आत्मिक शांति और श्रद्धा का एक गहरा स्रोत भी रही।
गुमला.गुमला शहर के बड़ाइक मुहल्ला निवासी शरद नायक ने भारत के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों एवं चारों धाम की पवित्र यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक उल्लेखनीय आध्यात्मिक उपलब्धि हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है. उन्होंने बताया कि वर्षों से सभी ज्योतिर्लिंगों और चारों धाम के दर्शन करने का उनका संकल्प था, जो अब पूरा हो गया है.
आपके शहर में
बैद्यनाथ धाम से शुरू हुई ज्योतिर्लिंग यात्रा
द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा की शुरुआत झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम से हुई और इसका समापन उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में हुआ. वहीं, चार धाम यात्रा की शुरुआत ओडिशा के जगन्नाथ पुरी धाम से कर उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में संपन्न की गयी.
यात्रा को बताया आत्मिक शांति और श्रद्धा का स्रोत
उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल तीर्थ दर्शन नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत रही. कठिन रास्तों और लंबी यात्रा के बावजूद उनकी आस्था और दृढ़ संकल्प ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.
गुमला के लिए गर्व का विषय बताया
इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए इसे गुमला के लिए गर्व का विषय बताया. उनका मानना है कि यह धार्मिक यात्रा समाज में आस्था, संस्कृति और सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने वाली प्रेरणादायक मिसाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए