न्याय के लिए भटकने की जरूरत नहीं! घाघरा में डालसा ने लोगों को बताये ये अधिकार

Updated:
विज्ञापन

लाभुकों को व्हीलचेयर देते अधिकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुमला ने घाघरा में एक महत्वपूर्ण विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर आयोजित किया. इसका मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें न्याय दिलाना है.

विज्ञापन

घाघरा से अजीत कुमार साहू की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

घाघरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुमला द्वारा रविवार को घाघरा प्रखंड परिसर सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से डालसा सचिव रामकुमार लाल गुप्ता उपस्थित रहे.

गरीब और जरूरतमंदों को न्याय दिलाना प्राथमिकता

मौके पर सचिव राम लाल कुमार गुप्ता कहा कि समाज के गरीब, असहाय, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण निरंतर कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिये तथा कानून की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है.

लोगों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी

उन्होंने शिविर के माध्यम से लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल अधिकार तथा अन्य जनकल्याणकारी प्रावधानों की जानकारी दी. साथ ही लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी कानूनी समस्या के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें.

ये लोग रहे उपस्थित

मौके पर सीओ सह बीडीओ खाखा सुशील कुमार, लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह, एलएडीसी जितेंद्र सिंह, अधिवक्ता अवनीत कुमार पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola