शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर समेत लाखों की संपत्ति राख

Updated:
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर समेत लाखों की संपत्ति राख

विज्ञापन

सिसई. शनिवार दोपहर थाना क्षेत्र के छारदा रोड में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी, जिसमें गौतम कुमार भगत का घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया और आपसी सहयोग की मिसाल पेश की. करीब एक घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा लगभग 20 क्विंटल धान, आठ क्विंटल चावल, अन्य घरेलू सामान तथा खपरैल मकान पूरी तरह नष्ट हो चुके थे. ढाई लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़ित गौतम कुमार भगत ने बताया कि इस अगलगी में उन्हें ढाई लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है. आग बुझाने में मो. उमर फारूक अंसारी, मो. सादिक अंसारी, इमरोज अंसारी, मजरुल अंसारी, पिंटू साहू, चरकु उरांव, अर्जुन उरांव, रूपेश उरांव, दानिश अंसारी, संजीत उरांव, किशोर उरांव, ललिता देवी, मंजू देवी, चांदो उरांव सहित कई ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभायी. वहीं मो. उमर फारूक अंसारी ने सिसई में स्थायी दमकल केंद्र और वाहन की व्यवस्था करने की मांग उठायी. उनका कहना था कि यदि समय पर दमकल सुविधा उपलब्ध होती तो नुकसान कम हो सकता था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola