शकुंतला उरांव ने चलाया जनसंपर्क अभियान

शकुंतला उरांव ने चलाया जनसंपर्क अभियान
गुमला. भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर के पालकोट रोड में जनसंपर्क अभियान चलाया. शकुंतला उरांव ने आम जनता से गुमला शहर के विकास के लिए अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की. इस दौरान शकुंतला व भाजपा के कई नेता डोर-टू-डोर वोटरों तक पहुंचे. मौके पर मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य राकेश भास्कर, जिलाध्यक्ष सागर उरांव, विनय लाल, सत्यनारायण पटेल, विनोद कुमार, निर्मल गोयल, संविद्र कुमार सिंह, सुरेश सिंह, दामोदर कसेरा, चितरंजन मिश्रा, रामावतार भगत, छोटेलाल उरांव, यशवंत सिंह, संदीप प्रसाद, विकास सिंह, रवींद्र सिंह, गौरी किंडो, सावित्री मेहता, सीमा देवी, गीता मिश्रा, किरण कुमारी, संतोष सिंह, कौशलेंद्र जमुवार आदि मौजूद थे.
पार्षद उम्मीदवार का चुनावी कार्यालय खुला
गुमला. नगर निकाय चुनाव को लेकर के वार्ड 20 के उम्मीदवार रमेश कुमार का चुनावी कार्यालय का शुभारंभ पंडित हरिशंकर त्रिपाठी ने पूजा करा कर किया. मौके पर समाजसेवी सदन कुमार गुप्ता, बंशीधर केशरी, रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यालय का उदघाटन किया, जहां प्रत्याशी रमेश कुमार ने कार्यालय में मौजूद लोगों अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि चुनाव जीतने पर वार्ड का सर्वांगीण विकास करूंगा. मौके पर संदीप सिंह, किशोर कुमार रजक, सानू साहू, ब्रिज गोप, मिथुन कुमार, हिमेश कुमार, राकेश खड़िया, मनीष कुमार, नितेश सिंह, दीपक सिन्हा, कार्तिक दास, नीरज सिंह, अवधेश गोप, मयंक केशरी, बबलू पाठक, विक्की खड़िया, अमरदीप कुजूर, डॉ रूपेश पाठक, कलावती देवी, कुंती देवी, बसंती देवी, रूदन देवी, सरिता देवी, सीता देवी, शोभा देवी, हेमावती लकड़ा, केशरी देवी, गुड़िया देवी आदि मौजूज थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




