शैल मिश्रा ने वोटरों से मुलाकात कर मांगा समर्थन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शैल मिश्रा ने वोटरों से मुलाकात कर मांगा समर्थन
विज्ञापन
गुमला. वार्ड संख्या 21 से पार्षद प्रत्याशी निवर्तमान पार्षद शैल मिश्रा ने जनसंपर्क अभियान में तेजी लाते हुए कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ वार्ड के डिसलरी मुहल्ला, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, डीएसपी रोड, पालकोट रोड, पंडित मुहल्ला आदि इलाकों में वोटरों से मुलाकात की. उन्होंने वोटरों से मुहल्ले की समस्याओं को जाना और वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए अपने चुनाव चिह्न अलमारी छाप क्रम संख्या एक में वोट करने की अपील की. अभियान में रोहिणी देवी, श्यामा देवी, पुष्पा देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, सीमा देवी, गीता देवी, ममता देवी, निर्मला देवी आदि महिलाएं शामिल थीं.
स्वच्छ व सुंदर वार्ड बनाने के लिए मांगा समर्थन
गुमला. वार्ड संख्या चार से पार्षद प्रत्याशी पिंकी कुमारी ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न टोलों-मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान के क्रम में प्रत्याशी पिंकी ने वोटरों के घर-घर जाकर वार्ड चार को स्वच्छ, सुंदर व आदर्श वार्ड बनाने के लिए अपने चुनाव चिह्न बेबी वॉकर क्रम संख्या दो पर वोट देकर अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनानी की अपील की. अभियान में मोहन पासवान, मोहम्मद मोख्तार, मेराज गुड्डु, गौशनर कुजूर, गोलू पासवान, कैतान अख्तर, रविरंजन सिंह, पूनम देवी, संजू देवी, आरती कुमारी, फिरोमनी मिंज, अंजीता मिंज, विनोद पासवान, रानी कुमारी समेत अन्य शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन