विज्ञान जीवन का अभिन्न अंग, इससे जुड़ कर आगे बढ़ें बच्चे : बीपीओ

Updated:
विज्ञापन

सांता पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, पटेल दल रहा प्रथम

विज्ञापन

गुमला. गुमला के शास्त्री नगर स्थित सांता पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े कई आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किये. प्रतियोगिता में पटेल दल ने प्रथम स्थान, नेहरू दल ने द्वितीय तथा सुभाष दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीपीओ ओमप्रकाश दास ने कहा कि विज्ञान जीवन का अभिन्न अंग है. विज्ञान के बिना जीवन अधूरा है. आज के वैज्ञानिक युग में बच्चों को विज्ञान के साथ जुड़ कर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि आम जनजीवन से लेकर स्कूल और कॉलेज तक हर जगह विज्ञान का प्रभाव दिखायी देता है. सांता पब्लिक स्कूल का यह प्रयास सराहनीय है, जहां बच्चों को हुनर सीखने का अवसर मिल रहा है और लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में खोज व जिज्ञासा की भावना विकसित होती है, जिससे वे बहुत कुछ सीख पाते हैं. बच्चे ही देश का भविष्य हैं. विद्यालय के निदेशक हेमंत कुमार ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना स्कूल का मुख्य लक्ष्य है. इस दिशा में विद्यालय निरंतर कार्य कर रहा है. आज विज्ञान जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन चुका है. कला के साथ-साथ विज्ञान से जुड़ कर बच्चों में नयी सोच विकसित होती है और कुछ नया सीखने की आदत बनती है. उन्होंने बताया कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को छह समूहों गांधी दल, तिलक दल, सुभाष दल, पटेल दल, नेहरू दल और भगत दलमें बांटा गया है और इन्हीं समूहों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. विद्यालय शिक्षा दान महादान के उद्देश्य के साथ कार्य कर रहा है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक नोर्बेर्ट बेक, जसिंता बेक, रजनी सिन्हा, सीमा करकेरट्टा, अंकिता कुमारी, सुप्रिया किंडो, दामनी कुमारी, सिंथया कच्छप आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola