सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

गुमला : उत्कल ब्राह्मण परिषद शाखा गुमला ने शिक्षक दिवस पर उत्कल समाज के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया. सेवानिवृत्त शिक्षकों में राजेंद्र महापात्र, सदाशिव नंद, महावीर प्रसाद मिश्र, प्रभाकर दास, मिनकेतन नंद और नंदलाल सारंगी हैं. उपरोक्त सभी शिक्षकों को समाज के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सलाहकार समिति के सदस्य भोलानाथ दास ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं. वास्तव में शिक्षक एक शिल्पकार होते हैं, जो चरित्र का निर्माण करते हुए विद्यार्थियों का भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

वरीय उपाध्यक्ष डीएन मिश्र ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला. मौके पर द्वारिकानाथ मिश्र, सचिव चितरंजन मिश्र, श्यामाकांत मिश्र, संजय महापात्र, सुजीत नंद, सुधांशु मिश्र, अरविंद मिश्र, अश्विनी नंद, सुमीत नंद सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola