रिटायर शिक्षक और 10वीं व 12वीं के बच्चों को दी गयी विदाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
रिटायर शिक्षक और 10वीं व 12वीं के बच्चों को दी गयी विदाई
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
जारी. राजकीय उत्क्रमित उवि जारी में बुधवार को विदाई समारोह हुआ. समारोह में रिटायर सहायक शिक्षिका विक्टोरिया एक्का व मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों को विदाई दी गयी. मौके पर शिक्षिका विक्टोरिया एक्का को भेंट स्वरूप अंग वस्त्र व उपहार दिया गया. एचएम जोसेफा टोप्पो ने कहा कि विक्टोरिया एक्का इस विद्यालय में लगातार 12 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी. वे शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान, कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित व प्रेरणादायी शिक्षिका रही. उनके द्वारा विद्यालय में दिये गये योगदानों को भुलाया नहीं जा सकेगा. विक्टोरिया एक्का ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों व विद्यार्थियों से जो स्नेह मिला, वह जीवन भर याद रहेगा. शिक्षिका कांता ग्रेस जोजवार ने 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए समय का सदुपयोग करते हुए नियमित रूप से अध्ययनरत रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने 10वीं के विद्यार्थियों से कहा कि आपकी पहली सीढ़ी मैट्रिक की परीक्षा से शुरू होगी. आप अच्छा नंबर लाकर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें. लेकिन इसके लिए आपको अनुशासन से परीक्षा की तैयारी करनी होगी. कार्यक्रम में शिक्षक रोशन बखला, अमिता तिर्की, राजन कुजूर, राजीव रंजन कुमार, बसंती केरकेट्टा, ललिता बेंग, अनूप एक्का, जगरनाथ रामदीप, शिखा बाखला, नवीन कुमार सिंह, सरोज तिर्की, अशोक केरकेट्टा, आभा एक्का आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन