ePaper

15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल

Updated at : 28 Jan 2026 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल

युवकों के पास से जब्त की गयी एक पल्सर बाइक व दो मोबाइल

विज्ञापन

सिसई. सिसई पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर की 15 पुड़िया, एक पल्सर बाइक व दो मोबाइल फोन जब्त की. जेल भेजे गये आरोपियों की पहचान पोटरो गांव निवासी भूपाल उरांव के पुत्र रौशन उरांव (19 वर्ष) व गुरुगांव निवासी गौवडिया उरांव के पुत्र गोपाल उरांव (26 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों युवक सिसई क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री करने पहुंचे थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक ब्राउन शुगर के कारोबार में संलिप्त हैं और सिसई बाइपास स्थित पोटरो गांव के यात्री शेड में बैठ कर नशे की सामग्री बेचने की तैयारी कर रहे हैं. सूचना की सत्यता को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गयी. थाना प्रभारी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया. मजिस्ट्रेट सह अंचल अधिकारी अशोक बड़ाइक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताये गये स्थान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया. तालाशी लेने पर दोनों के पास से सिल्वर पेपर में लिपटी हुई ब्राउन शुगर की कुल 15 पुड़िया बरामद की गयी. पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे रांची आइटीआइ बस स्टैंड से एक अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से ब्राउन शुगर प्राप्त करते थे और उसे लाकर सिसई क्षेत्र में बेचते थे. थाना प्रभारी ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है. इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार, जवान डोलस खलखो, हवलदार संजय कुमार सिंह व चालक बिरसा उरांव शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola