पतंजलि से रेड बुल तक, 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, गुमला में बाजार से स्टॉक हटाने का आदेश
एफएसएसएआई के निर्देश पर गुमला प्रशासन ने 115 भ्रामक खाद्य उत्पादों और पेय पदार्थों को बाजार से वापस लेने का आदेश दिया है. जानें पूरी सूची और ताजा अपडेट.
गुमला. अमानक, मिस-लेबलिंग और भ्रामक दावों वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ राज्यव्यापी सघन जांच व प्रवर्तन अभियान के तहत अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (खाद्य सुरक्षा शाखा) गुमला द्वारा सार्वजनिक नोटिस जारी कर कड़ा रुख अपनाया गया है. एफएसएसएआई द्वारा नियमों के उल्लंघन और भ्रामक प्रचार को लेकर चिन्हित 115 उत्पादों/कंपनियों की सूची जारी करते हुए सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों, वितरकों, खुदरा विक्रेताओं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को इन उत्पादों के मौजूदा स्टॉक को बाजार से तुरंत वापस लेने (रिकॉल करने) का आदेश दिया गया है.
आपके शहर में
व्यापारिक संगठनों को भी कार्रवाई के लिए पत्र
इस रोक को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला अध्यक्ष, गुमला डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगस एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव को भी इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया गया है. प्रशासन ने व्यावसायिक संगठनों से अपील की है कि वे व्यापारियों और दवा विक्रेताओं के बीच जागरूकता फैलायें, ताकि ऐसे किसी भी भ्रामक उत्पाद की बिक्री जिले में ना हो सके.
पतंजलि, फेरेरो इंडिया, मैरिको समेत कई बड़े ब्रांड जांच के दायरे में
अधिकारी द्वारा बताया गया कि जांच के दायरे में ब्रांड्स और उत्पाद हैं. एफएसएसएआई की ओर से जारी सूची में कई बड़े और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले लोकप्रिय ब्रांड्स शामिल हैं. जिसमें पतंजलि फूड्स लिमिटेड का पतंजलि दूध बिस्कुट (100 प्रतिशत आटा होने का दावा), फेरेरो इंडिया का किंडर जॉय (मिल्क सॉलिड्स के भ्रामक दावे), मैरिको लिमिटेड का सफोला टोटल हार्ट प्रो कुकिंग ऑयल (हार्ट-हेल्थ को लेकर भ्रामक दावे) शामिल हैं.
स्टिंग, रेड बुल और मॉन्स्टर एनर्जी समेत कई पेय जांच के दायरे में
एनर्जी व कैफीन युक्त पेय पदार्थ में स्टिंग एनर्जी, रेड बुल, मॉन्स्टर एनर्जी, हेल एनर्जी, एड्रेनालाईन रश, कैंपा एनर्जी और गैटोरेड स्पोर्ट्स ड्रिंक शामिल हैं. इन उत्पादों में कैफीनेटेड बेवरेज पर बिना उचित नियमों के एनर्जी ड्रिंक या स्पोर्ट्स ड्रिंक नाम का इस्तेमाल किये जाने को लेकर जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: दो साल भी नहीं टिक सकी शहीद की प्रतिमा, सड़क पर बिखरे टुकड़े... निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
तेल, आइसक्रीम, ब्रेड और बेबी फूड उत्पाद भी सूची में
इमामी एग्रोटेक व अमूल का इमामी हेल्दी एंड टेस्टी तेल और अमूल शुगर-फ्री आइसक्रीम सहित अन्य उत्पाद में बिस्लेरी (एडेड मिनरल्स दावा), रॉ प्रेसर्री मैंगो ड्रिंक (बिना एडेड शुगर का भ्रामक दावा), मास्टरचाउ रेमन नूडल्स, लोटे चोको पाई, डाबर हार्ट केयर एवं विभिन्न कंपनियों के ब्राउन ब्रेड, टोफू एवं बेबी फूड उत्पाद शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: कॉलेज जा रहे तीन छात्रों की बाइक बस से टकराई, दो की मौके पर मौत तीसरा गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए