कॉलेज जा रहे तीन छात्रों की बाइक बस से टकराई, दो की मौके पर मौत तीसरा गंभीर

विज्ञापन

घटना स्थल पर लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

गुमला के डुमरी-चैनपुर मार्ग पर मंत्री बस और बाइक की भीषण टक्कर में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डुमरी. गुमला के डुमरी-चैनपुर मुख्य मार्ग पर अल्फोंस बागान के समीप सोमवार को भीषण हादसा हुआ. मंत्री बस (जेएच 04आर 0715) व डोमिनार बाइक (जेएच 01 ईक्यू 8688) के बीच सीधी टक्कर में दो छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. मृतकों की पहचान ग्राम जुरमु निवासी रनवीर खेरवार व ग्राम हिसरी निवासी प्रिंस पोल तिग्गा के रूप में की गयी है. जबकि गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान ग्राम नौहट्ठा निवासी अक्षय कुजूर के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि तीनों की उम्र लगभग 18 वर्ष है और चैनपुर कॉलेज के छात्र थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने पीछा कर पकड़ा बस

दुर्घटना के बाद बस चालक बस को रोका नहीं और बस सहित वहां से फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने पीछा कर बस को जैरागी के पास पकड़ लिया और जब्त कर हुटाप पुलिस पिकेट ले आयी.

एक ही बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहे थे तीनों

जानकारी के अनुसार रनवीर खेरवार, प्रिंस पोल तिग्गा व अक्षय कुजूर एक ही डोमिनर बाइक पर सवार होकर चैनपुर कॉलेज जा रहे थे. इसी दौरान बागान के समीप विपरीत दिशा से आ रही मंत्री बस से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी.

ये भी पढ़ें: दो साल भी नहीं टिक सकी शहीद की प्रतिमा, सड़क पर बिखरे टुकड़े... निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

टक्कर इतनी जोरदार कि दो छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ा

टक्कर इतनी भीषण थी कि रनवीर व प्रिंस ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अक्षय के सिर व हाथ में गंभीर चोट लगी. राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना डुमरी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक अक्षय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया.

शव पुलिस के कब्जे में, जांच शुरू

पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि दुर्घटना में शामिल मंत्री बस को जब्त कर हुटाप पुलिस पिकेट में रखा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Netarhat : स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola