अचानक नदी में आया सैलाब, तेज बहाव में फंसा ट्रैक्टर,चालक ने ऐसे बचायी जान
नदी में फंसा ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network
गुमला के चैनपुर में सफी नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण एक ट्रैक्टर फंस गया. चालक ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. स्थानीय लोग सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं.
गुमला. गुमला के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत मालम स्थित मालम सफी नदी में सोमवार की सुबह हुई जोरदार बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गयी. बाढ़ के तेज बहाव के बीच एक ट्रैक्टर नदी में फंस गया. हालांकि चालक किसी प्रकार नदी से बाहर निकल कर अपनी जान बचायी.
आपके शहर में
घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीण ज्योति लकड़ा ने दी. बताया गया कि बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. जिससे नदी पार करने के दौरान ट्रैक्टर बाढ़ के पानी में फंस गया. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को बाहर निकालने का प्रयास किया.
लेकिन तेज बहाव के कारण परेशानी हुई. समाचार लिखे जाने तक घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली थी. वहीं, ट्रैक्टर किसका है. इसकी जानकारी भी नहीं मिल सकी है. स्थानीय लोगों ने नदी में अचानक बढ़े जलस्तर को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. वहीं ट्रैक्टर नदी के बीच फंसा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए