SIR को लेकर कांग्रेस ने बढ़ाई तैयारी, गुमला में पदाधिकारियों को सिखायी गयी मतदाता सूची की बारीकियां

विज्ञापन

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता | Prabhat Khabar Network

गुमला जिला कांग्रेस कमेटी ने एसआइआर प्रक्रिया को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची सुधार की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस के सभागार में एसआइआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने की. प्रशिक्षण में जिला उपाध्यक्षों एवं विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों को एसआइआर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. मुख्य प्रशिक्षक अनिरुद्ध चौबे ने घंटों चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसआइआर की प्रक्रिया की बारीकियों से कांग्रेस पदाधिकारियों को अवगत कराया. उन्होंने मतदाता सूची में संभावित विसंगतियों की पहचान करने, एसआइआर से संबंधित नोटिस को समझने, सही जवाब दाखिल करने तथा जरूरतमंद मतदाताओं की हरसंभव मदद करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है : राजनील

जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है. एसआइआर की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी सजगता और सतर्कता के साथ काम करना होगा. उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और यदि किसी मतदाता को एसआइआर के तहत नोटिस प्राप्त होता है तो उसे प्रक्रिया की सही जानकारी देकर उचित जवाब दाखिल कराने में सहयोग किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जिला, प्रखंड एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची का गंभीरता से अवलोकन करें और किसी भी प्रकार की विसंगति मिलने पर उसे चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ-साथ लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए भी पूरी तत्परता से काम करें.

कार्यक्रम में ये भी रहे उपस्थित

प्रशिक्षण के दौरान एसआइआर से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, नोटिस, जवाब दाखिल करने तथा मतदाता सूची में विसंगतियों की पहचान से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुजीत जायसवाल, निशांत दुबे, रोहित उरांव, जय सिंह, सीता देवी, गुलाम सरवर, विकास साहू, राजू भगत, अजित केरकेट्टा, मोख्तार आलम, प्रमोद खलखो, प्रदीप मिंज, स्माईल कुजूर, आदित्य भगत, जोय कुजूर, रुपेश कुमार, गणेश कुजूर, ईशन और नीलेश तिर्की सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola