राजेश ठाकुर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष, गीता, बंधु, जलेश्वर और शाहजादा कार्यकारी अध्यक्ष बने

Updated at : 26 Aug 2021 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
राजेश ठाकुर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष, गीता, बंधु, जलेश्वर और शाहजादा कार्यकारी अध्यक्ष बने

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर को नया अध्यक्ष बनाया है. वहीं, सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की समेत जलेश्वर महतो और शाहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है.

विज्ञापन

Jharkhand News (रांची) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस में बड़ा उलटफेर हुआ है. कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, मांडर विधायक बंधु तिर्की समेत दो अन्य कांग्रेसी नेता जलेश्वर महतो और शाहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी है.

undefined

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के योगदान को पार्टी ने सराहा है. साथ ही निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश महतो, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा और संजय पासवान के योगदान को भी कांग्रेस पार्टी ने सराहना की है.

Also Read: रांची में 50 एकड़ में बनेगा फार्मा पार्क, जानें क्या होगी इसकी खासियत, पढ़े झारखंड कैबिनेट के कई अहम फैसले

बता दें कि वर्ष 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने डॉ रामेश्वर उरांव को प्रदेश अध्यक्ष बनाये, वहीं 5 कार्यकारी अध्यक्ष बनाये थे. इसमें राजेश ठाकुर के अलावा कमलेश महतो, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा और संजय पासवान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola