तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम का अलख जगाना: जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा ने शहर के मुख्य मार्गों पर निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन

गुमला.

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के 77वीं वर्षगांठ पर भाजपा युवा मोर्चा गुमला के नेतृत्व में गुमला शहर के मुख्य मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी. कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम का उद्घोष किया. युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप प्रसाद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम के समीप एकत्र होकर उनको श्रद्धांजलि देते हुए तिरंगा यात्रा का आगाज किया, जो शहर के मुख्य मार्ग में भ्रमण कर नारेबाजी करते हुए राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा ने गुमला जिले के तीनों विधानसभा में तिरंगा यात्रा आयोजित है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रप्रेम का अलख जगाना है. हर घर तिरंगा लहराना है. अध्यक्ष ने कहा भाजपा राष्ट्र को सर्वोपरि मानती है. इंडिया फर्स्ट का नारा देते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे देश में तिरंगामय में करने में लगे हैं. युवा मोर्चा का संकल्प है कि हमारा विजयी विश्व तिरंगा हमेशा ऊंचा रहेगा. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, जिला महामंत्री यशवंत सिंह, रामावतार भगत, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव, गुमला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिशिर कुजूर, निर्मल गोयल, दामोदर कसेरा, रवींद्र सिन्हा, अरविंद मिश्रा, रामेश्वरी उरांव, देवेंद्र लाल उरांव, दिनेश सिंह, नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा, श्याम गुप्ता, दीपांकर साहू, कौशल साहू, राजेश सिंह, संजय गुप्ता, विकास सिंह, अनिकेत कुमार, अमन आनंद, हरिहर कुमार, कौशलेंद्र जमुआर, गुड्डी नंदा, अनिल साहू, प्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola