सहायक सचिव चुनाव पर बवाल: ग्रामीणों ने लगाया फर्जी तरीके से चुनाव कराने का आरोप, रद्द करने की मांग

विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते लोग | Prabhat Khabar Network

भरनो पंचायत में सहायक सचिव के चुनाव में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है.

विज्ञापन

भरनो. प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी भरनो पंचायत के ग्रामीणों ने फर्जी तरीके से किये गये सहायक सचिव का चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर बीडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया है. दक्षिणी भरनो पंचायत भवन में पेशा के तहत पंचायत सहायक सचिव का चुनाव हेतु ग्रामसभा का आयोजन किया गया था. ग्रामसभा में राजस्व गांव भरनो से सभी समुदाय के लोग शामिल हुए. सहायक सचिव पद के लिए कुल चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया. चुनाव प्रक्रिया के तहत एक उम्मीदवार के पक्ष में लगभग 300 लोगो ने हाथ उठाकर समर्थन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिसके बाद अन्य उम्मीदवारों की संख्या कम नजर आने पर उनके समर्थकों ने विवाद उत्पन्न कर दिया और हो-हंगामा होने लगा. माहौल खराब होता देख एक पक्ष उपस्थित मुखिया, ग्रामप्रधान, रोजगार सेवक व पंसस को एक पक्ष द्वारा चुनाव स्थगित कर किसी अन्य तिथि को निष्पक्ष तरीके के चुनाव कराने की बात कहकर चले गये. इसकी जानकारी दूरभाष पर बीडीओ अरुण कुमार सिंह को दी गयी. इसके बाद शाम चार बजे सिर्फ एक ही समुदाय के लोगों की उपस्थिति में फर्जी तरीके से चुनाव करा लिया गया. जिससे अन्य समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश है.

ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर उक्त चुनाव को रद्द करते हुए अधिकारी की उपस्थिति एवं पुलिस सुरक्षा के बीच निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की मांग रखी है. ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल अध्यक्ष सुदामा केशरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर शाही, महामंत्री मुरारी केशरी, कांग्रेस जिला महासचिव आशीषनाथ शाहदेव, मनोहर लाल, संजय गुप्ता, पवन गुप्ता, श्रीकांत केशरी, विवेक केशरी, विनोद केशरी सहित अन्य लोग शामिल हैं. वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम ने भी बीडीओ अरुण कुमार सिंह को पत्र लिखकर दक्षिणी भरनो पंचायत में फर्जी तरीके से कराये गये सहायक सचिव के चुनाव को रद्द करते हुए दुबारा निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola