दुर्गापूजा से पहले गुमला में बड़ा फैसला, मां भवानी संघ ने तय की नयी जिम्मेदारियां
गुमला के कुम्हार टोली में मां भवानी दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई. इस वर्ष दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया.
गुमला. आगामी दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर मां भवानी संघ दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा रोड, कुम्हार टोली की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दुर्गापूजा भव्य एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया.
आपके शहर में
बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक सागर उरांव को बनाया गया. वहीं संरक्षक प्रदीप मंत्री, ओम प्रकाश गुप्ता, सुरेशकांत चौहान, प्रदीप शर्मा, महेंद्र चौधरी, परमेश्वर गोप (पीके सुपरमार्केट) सहित अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी गयी. समिति में शंकर प्रजापति को अध्यक्ष तथा शैलेश भगत को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं अजय सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया.
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा पंडाल, धार्मिक कार्यक्रम तथा अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने पर चर्चा की. समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गापूजा आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था का पर्व है. इसे शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे. बैठक के अंत में सभी चयनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजा आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए